Read in App

Rajesh Sharma
• Tue, 3 Aug 2021 7:00 am IST


हर की पैड़ी क्षेत्र में चलाया अभियान, 6000 का जुर्माना वसूला


हरिद्वार।  नगर निगम टीम की ओर से विश्व प्रसिद्व हर की पैड़ी सहित आस-पास के गंगा घाटों पर गंदगी फेलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह हजार से अधिक रूपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान टीम ने कई स्थानों पर चेतावनी भी दी। नगर निगम की टीम द्वारा हर की पैड़ी के घाटों पर गंदगी फैलाने और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर औचक कार्यवाही की गई,जिसके लिए 3 टीमों का गठन किया गया और एक साथ सभी घाटों पर गन्दगी फैलाने और कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान एवम जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमे सभी टीमो द्वारा 67 चालान करते हुए 6800-की वसूली की गई। नगर आयुक्त के आदेश पर दैनिक रूप से कार्यवाही की जा रही है। अभियान में  कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, कर निरीक्षक लक्ष्मीकान्त, कर निरीक्षक राम अवतार ,वेदपाल और धनसंग्रहकर्ता सुभाष,सोनू,नाथीराम अनिकेत, अमित, मनजीत आदि कर्मचारी मौजूद थे।