Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 3:13 pm IST


पर्यटन नगरी में जाम के झाम से बढ़ी दिक्कतें


रानीखेत। पर्यटन नगरी में इन दिनों सीजन जोरों पर है। नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर में दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। खास तौर पर सब्जी मंडी, गांधी चौक और सुभाष चौक के पास अधिक जाम लग रहा है। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। हालांकि नगर में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद वाहनों का दबाव बढ़ने से दिक्कतें आ रहीं हैं।