Read in App


• Sat, 13 Mar 2021 8:39 am IST


महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा


अल्मोड़ा-भूमिया बाबा मंदिर मासी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ‘ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं ने कुमाउनी परिधानों में जगदंबा मां और भूमिया बाबा के जयकारों के साथ मंदिर परिसर से रामगंगा नदी तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश में जल लागर मंदिर परिसर में स्थापित की और कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व पूर्वांग पूजन और कलश स्थापना के अलावा व्यास पूजन किया गया। कथा व्यास गोदास महाराज (गोधाम कपोली छिना वाले) ने पहले दिन कथा सुनने का महत्व श्रोताओं को विस्तार से बताया। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किए। कथा के मुख्य यजमान सपरिवार हरीश चंद्र मासीवाल हैं। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप मासीवाल, प्रधान दीपा मासीवाल, महेंद्र सिंह, बीडीसी भगवत राम, गोपाल मासीवाल, महेश लाल वर्मा, संतोष मासीवाल, ललित मासीवाल, खीमानंद कबडाल, नाथू सिंह, दीपक पंत, परमेश्वरी देवतल्ला, निप्रेद्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे।