Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 May 2022 12:30 pm IST


....तो ये है शिल्पा शेट्टी के फिटनेस का राज


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उम्र के साथ-साथ उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखते ही बनती है। शिल्पा का फैशन सेंस तो कमाल का है ही, साथ ही मैडम फिटनेस के मामले में भी पीछे नहीं रहती हैं। फिटनेस के मामले में वो अपने चाहने वालों के लिए आदर्श हैं। अपने परफेक्ट फिगर, सेहत और योग को लेकर शिल्पा दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बन चुकी हैं। आइए जानते हैं शिल्पा फिट रहने के लिए क्या करती हैं...

योगा से ही होगा - यह तो सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपनी टोन्ड बॉडी और फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। योगा से ही होगा - शिल्पा इस बात पर हमेशा जोर देती हैं। शिल्पा के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कई फिटनेस वीडियोज देखने को मिल जाएंगी जिनमें वो योग करती नजर आती हैं। अपने डेली रूटीन में शिल्पा योग और एक्सरसाइज को खास महत्व देती हैं। 

खान-पान का रखती हैं ध्यान - शिल्पा का मानना है कि योग के साथ अपने खान पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऐसा इसिलए क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिए 30 प्रतिशत योग का और 70 प्रतिशत भोजन का योगदान होता है। आप योग करते हुए क्या खा रहे हैं यह काफी मायने रखता है। 

हेल्दी डाइट - कई लोग ऐसे हैं जो उनकी फिट बॉडी का राज जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा कई बार बता चुकी हैं कि लोग उनसे पूछते हैं कि वो क्या खाती हैं? कितना वर्कआउट करती हैं? बता दें, शिल्पा डाइटिंग में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती हैं। इसकी बजाय हेल्दी और संयमित डाइट लेती हैं। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त आहार पर उनका विशेष जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर और ब्राउन पास्ता।