Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 12:21 pm IST


खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री धामी का पिथौरागढ़ दौरा स्थगित


सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुंचने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के चलते ये दौरा स्थगित कर दिया गया। सीएम दौरे जहां भाजपा की कार्यसमिति समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करने वाले थे। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही वह इन दौरों पर जाने का कार्यक्रम फिर बना सकते हैं।