Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Dec 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

Shahrukh Khan ने फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वाद


किंग खान के नाम से फेमस बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।  उनकी फिल्म 'पठान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं। एक्टर ने मां के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया।    रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने देर रात करीब 12 बजे मां के दरबार में हाजिरी लगाई। किंग खान शाहरुख रविवार को जम्मू से कटरा थे। वहां एक होटल में थोड़ी देर तक आराम करने के बाद वे वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो गए।  शाहरुख खान का मां के दरबार पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान ब्लैक कलर की जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान ने मक्का में उमराह किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक्शन से भरपूर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।