Read in App


• Thu, 3 Jun 2021 9:16 am IST


मृतक कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी


पौड़ी-राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में एक-एक दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना योद्धाओं की आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना से देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर दिया, उनकी पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना की कामना की गई है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. डीसी पसबोला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने मृतक फ्रंटलाइन वर्कर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश संगठन मंत्री रज्जन कफलटिया, प्रदेश प्रेस सचिव डा. कमलेश कुमार मिश्रा आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।