Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 8:39 am IST


पूर्व सीएम रावत ने की श्रीकृष्ण नागराजा मंदिर में पूजा


टिहरी- थौलधार ब्लाक मुख्यालय में स्थित श्रीकृष्ण नागराजा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण के समापन पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि अखंड रामायण के आयोजक पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। अखंड रामायण के समापन पर प्रसाद वितरण कर भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, मथुरा दत्त जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, डा. वीरेंद्र रावत, मुरारीलाल खंडवाल, घन्ना देवी बिष्ट, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, भागचंद रमोला, सुमन सिंह गुसाईं, अतुल गुसाईं, देवी सिंह पंवार और राजेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।