Read in App


• Thu, 21 Sep 2023 4:36 pm IST


भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आभार रैली


टनकपुर। टनकपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने मिष्ठान्न वितरण कर आभार रैली निकाली। उन्होंने नए संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।बुधवार देर शाम भाजपा कार्यालय से लेकर तुलसीराम चौराहे तक भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनीता यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने आभार रैली निकाली। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण किया। भाजपा महिला मोर्चा का कहना है, कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दिन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से महिला आरक्षण विधेयक पेश किया है। बताया कि इस विधेयक को नए प्रारुप में लाने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा समेत राज्य विधानसभाओं में आधी आबादी की भागीदारी को विस्तार देते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण देना है। उन्होंने महिलाओं के हित में विधेयक पेश करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। यहां प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता मुरारी, विद्या जुकरिया, हंसा जोशी, ममता गंगवार, रानी शर्मा, रुकमणी उनियाल, निशा वर्मा, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, शहंशाह आदि रहे।