Read in App


• Tue, 21 May 2024 4:31 pm IST


उत्तराखंड बोर्ड की अंकतालिका भिजवाने की मांग


बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंक तालिका नहीं आने से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई है। जीजीआईसी अभिभावक संघ अध्यक्ष अर्जुन चंद और शारदा इंटर कॉलेज के राज कुमार ने शिक्षा विभाग से छात्र-छात्राओं की इंटर की अंक तालिकाएं समय रहते भेजने की मांग की है।
इधर, क्षेत्र के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने अभी तक अंक तालिकाएं नहीं पहुंचने की बात कही है। छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों ने भी समय रहते अंक तालिकाएं भेजने की मांग की है।