Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 18 Dec 2022 11:36 pm IST

खेल

36 साल बाद अर्जेंटीना ने जीता फीफा विश्‍व कप, फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: फीफा विश्‍व कप 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच रोमांच से भरा फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। इसमें अर्जेंटीना ने अपना जलवा दिखाते हुए 36 साल बाद फीफा वर्ल्‍ड कप जीत लिया और फ्रांस को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। कतर के लुसैल स्टेडियम में हर मिनट दर्शकों का दिल धड़काने वाले इस मुकाबले में कीलियन एम्बाप्पे की हैट्रिक से फ्रांस ने बराबरी कर ली। 108वें मिनट में लियोनल मेसी के गोल से अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया था। लेकिन, एम्बाप्पे के गोल से स्कोर 3-3 हो गया।  

पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा।

1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा।

1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मार्टीनेज ने रोक लिया।

2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।

2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।

3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागा।

3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।

4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।


इससे पहले 90 मिनट के बाद स्कोर लाइन 2-2 से बराबर रही। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। 90 मिनट में दोनों टीमों से चार गोल आए। अर्जेंटीना ने फर्स्ट हाफ में दो गोल दाग कर बढ़त बनाई। उसके लिए 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में दो गोल दागकर स्कोर लाइन दो-दो से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा।