Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Dec 2022 10:16 am IST

मनोरंजन

नौ साल से हिट होने का इंतजार कर रहे इस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं सारा, जानें किस फिल्म में आएंगी नजर


बीते चार साल में गिनती की फिल्में  करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान को अपने करियर में बड़ी हिट की जरूरत है। अभी तक वह पिछली किसी फिल्म से बॉलीवुड ने कोई खास जगह नहीं बना पाई हैं। हालांकि इंडस्ट्री के रसूखदार परिवार से होने की वजह से उनके पास प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। सारा अगले साल फिल्मकार अनुराग बसु की फिल्म में नजर आने वाली हैं। अनुराग बसु इन दिनों टी-सीरीज के साथ मिलकर एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो' बनाने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है।
फिल्म में सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में चार या पांच ऐसी कहानियों को दिखाया जायेगा जिसमें आज के दौर के महानगरों का जीवन होगा। उल्लेखनीय है कि अनुराग ने साल 2007 में लाइफ इन अ... मैट्रो फिल्म बनाई थी। वह महानगर मुंबई के जीवन की चार-पांच अलग-अलग कहानियों तथा जिंदगियों को दिखाती थी। दर्शकों को इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी देखने मिलेगी। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 की धुआंधार कामयाबी के साथ 2013 में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद वह कोई हिट फिल्म नहीं दे सके।