Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Sep 2021 5:19 pm IST

ब्रेकिंग

महिला पुलिस को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण


पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल में 'नारी सशक्त, देश सशक्त' की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास व सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए आयोजित एक महीने का आत्मरक्षा प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब पुलिस महिला जवानों को इस तरह का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पौड़ी एसएसपी पी रेणुका भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं कार्यालयों में कार्य करने वाली युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगी।