Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Apr 2022 5:50 pm IST


नौ साल बाद फिर शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय गौरीकुंड


रुद्रप्रयाग: केदारघाटी के प्रावि गौरीकुंड में नौ साल बाद एक बार फिर से पठन पाठन शुरू हो गया। शुक्रवार को विधिवत विद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। विद्यालय में अभी तक 14 छात्र एवं छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। वर्ष 2013 में यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड का आधा हिस्सा आपदा की भेंट चढ़ गया था। वहीं आपदा से डरे सहमे ग्रामीणों ने अपने बच्चों को अन्यत्र विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया था। जिससे यहां छात्र संख्या शून्य हो गयी और विद्यालय बंद हो गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र विहीन होने के कारण गौरीकुंड स्थित राप्रावि बंद हो गया था, साथ ही इस दौरान किसी भी शैक्षिक सत्र में विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में इस विद्यालय को स्थानीय अभिभावकों की पहल पर विद्यालय दोबारा संचालन कर दिया गया है।