Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Jan 2023 1:30 pm IST


उत्तराखंड में बढ़ रहा हेली सेवाओं का दायरा , तीन और स्थानों पर शुरू होगी उड़ान


देहारदून : प्रदेश में अब हेली सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में अब प्रदेश सरकार ने तीन और स्थानों के लिए हेली सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत अब देहरादून को नैनीताल व जोशीमठ और हल्द्वानी को मुनस्यारी से जोडऩे की तैयारी है।पर्यटन एवं तीर्थाटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ हो रही है। सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार हेली सेवाओं को लगातार विस्तार दे रही है। इस क्रम में प्रदेश में नए हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं।हेली सेवाओं को विस्तार देने में केंद्र सरकार की उड़ान योजना की खासी अहम भूमिका है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में अभी देहरादून से चिन्यालीसौड़, देहरादून से गौचर, देहरादून से टिहरी, देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।तीर्थाटन को देहरादून से केदारनाथ व चमोली जिले के विभिन्न स्थानों से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित की जा रही हैं।