Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Jul 2021 6:00 am IST


उत्तराखंड: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट..आपत्तिजनक हालत में 4 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार


लॉकडाउन का वक्त हम में से हर किसी के लिए मुश्किलभरा रहा है। इस दौरान कई लोगों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी। आय का साधन खत्म हुआ तो कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने अपराध का दामन थाम लिया। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां लॉकडाउन में हर तरह की गतिविधि बंद हुई तो कुछ लोगों ने अपने घर में ही कोठा बनाकर देह का सौदा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना टांडा उज्जैन क्षेत्र की है। यहां ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस को इस बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते दिन पुलिस ने यहां छापा मारा तो 4 महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 2000 की नगदी और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की।