कृषि कानूनों को नहीं करेंगे बर्दाश्त.... शास्त्री
हरिद्वार। बहादराबाद के पास स्थित टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
किसानों ने गुरुवार को भारी हंगामा धरना प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू किया था। शुक्रवार की दोपहर में भी भारतीय किसान यूनियन के सैकडों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुँच गए और धरना देकर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में पहुँचे किसानों ने दोपहर बाद से तीनो कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहां की किसी भी सूरत में कृषि कानूनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम टोल प्लाजा फ्री कराने नही आये है। विजय शास्त्री ने कहा कि जिस तरह से उप्र,हरियाणा,पंजाब के टोल प्लाजा पर् किसानों के धरने चल रहे है।ईएसआई तरह से उत्तराखंड के अंदर जनपद में भी अनिश्तिकालीन धरना शुरू किया गया।
उन्होंने कहा जब तक राष्ट्रीय नेतृत्व का दिल्ली से कोई आदेश नही आएगा तब तक वह और उनके साथी टोल प्लाजा पर अपना धरना जारी रखेगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब तक तीनो कृषि कानूनों को वापस नही लेती तब तक दिल्ली धरने के समर्थन में यह धरना जारी रहेगा। इस दौरान चमन लाल शर्मा, सुकर्मपाल महिपाल सिंह वीरेंद्र अजीम सोयब अंसारी जावेद भूरा अली रियाज शाकिब इंतजार अभिषेक शर्मा अर्जुन सैनी निकी अरविन्द राठी विवेक लुहान टिंकू अंकुर चौधरी फैजान अश्वनिप्रधान आदेश राकेश धामा सनजीव चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह महिपाल बालिंद्र लाला विजयपाल जगत सिंह योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।