नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ मसूरी ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मसूरी पालिका परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार को मांग न पूरी होने पर 2022 के चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी भी दी। कर्मचारियों ने कहा कि जिस भी सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है उसका पतन हर हाल में होता है। पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि 19 सितंबर तक अगर सरकार ने नगर निकाय कर्मचारियों की उठाई जा रही 8 मांगों को पूरा नहीं किया तो 20 तारीख से पूरे उत्तराखंड के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।