Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 4:00 pm IST

नेशनल

केरल में होगी बारिश, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल


इन दिनों भारत के कई राज्यों में बारिश जारी है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग की माने तो उत्तर-प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। इसी के साथ यहां पर आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

अगर बात करें यूपी के मौसम की तो , राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और  साथ ही यहां धूप खिली रहेगी। इसी के साथ  यहां आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकिम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।   वहीं राजस्थान में आज मौसम विभाग ने हीट वेव का लेकर चेतावनी जारी किया है। 

इन राज्यों में होगी बारिश
वहीं मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे में सिक्किम के साथ उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

देखें...