Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 5:31 pm IST


कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन


भाजपा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कांग्रेस के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कनवासी, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, भाजपा नेता संदीप रावत, कुशलानन्द, विक्रम वर्त्वाल, अरुणा नौटियाल, सत्येश्वरी टम्टा, राजेंद्र, अनिल किशोर नेगी, नन्दन सिंह बिष्ट, बल्लभ प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।