Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Mar 2022 4:48 pm IST


हम तो आए वृंदावन में, तेरी गौरी के लाल


सीएम पुष्कर सिंह धामी की दूसरी बार ताजपोशी होने पर थारु जनजाति के पांच गांवों की टीम ने होली खेली। थारु जनजाति युवाओं के आह्वान पर ब्लॉक परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान...हम तो आए वृंदावन में, तेरी गौरी के लाल एवं...मुरली सुनाओ हो प्यारी बदली सी है न्यारी गीत पर परंपरागत वेशभूषा में होल्यार खूब झूमे। ढोलकी की थाप पर ठुमके लगाए।इस दौरान युवाओं के थरुवाटी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। रिंकू राणा व गौतम सिंह राणा ने गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन भाजपा नेता रविंद्र सिंह राणा ने किया। भीखा सिंह राणा, एडवोकेट पूनम राणा, चंचल सिंह, एश्वर्य ठाकुर, जोगा सिंह राणा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहां बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी, एबीडीओ प्रेम सिंह डसीला, रोकली बाबू आदि थे।इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पारस अग्रवाल, प्रमोद गड़कोटी, हर्षित सिंह, कार्तिक गड़कोटी, हिमांशु चौहान, सूरज धामी, मनीष चंद आदि ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई।