Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 18 Aug 2021 3:17 pm IST


करोड़ की लागत से बना ये पुल बनकर तैयार


राज्य में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार गांव के पास हेम गंगा पर 135 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल बनकर तैयार हो गया है। यह क्षेत्र में सबसे लंबा गार्डर पुल है। इससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की राह अब कुछ आसान हो गई है। इस पुल पर 20,73 करोड़ की लागत आई है। बता दें 2013 की जल प्रलय के दौरान हेम गंगा में बाढ़ आने से यहां बना पुल बह गया था। इससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी।