Read in App


• Sat, 24 Jul 2021 2:00 pm IST


गांधी पार्क के सामने धामी तो नगर निगम में सफाई कर्मी दहाड़े


रुद्रपुर : बीते पांच दिनों से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के गांधी पार्क के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा से परेशान हैं। न्यूनतम मजदूरी भी उनके पास नहीं आ रही। चार सालों में सरकार ने ठगने का काम किया है। नगर अध्यक्ष का कहना था कि मुख्यमंत्री पहली बार शहर आये हैं इसलिए विरोध करने का निर्णय बदला, लेकिन सफाई कर्मचारियों की हितों से समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री की तरफ से सफाई कर्मचारियों को मिलने का समय पंतनगर में दिया गया है।