Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 3:45 pm IST


बागेश्वर में बारिश से लगातार गिर रहे चीड़ के पेड़


बागेश्वर : जिले में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बारिश हो रही है। कौसानी मार्ग स्थित द्यौरड़ा के पास चीड़ के दो पेड़ एक साथ गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। उधर पौड़ी बैंड के पास भी चीड़ का पेड़ गिर गया। कई मार्गों से पुलिस ने पेड़ों को हटाया है। इधर लगातार बारिश के चलते खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने व घरों में ही रहने की अपील की है।