Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 3:46 pm IST


वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए अभियान शुरू


चम्पावत: चम्पावत जिले भर में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए दो दिनी विशेष अभियान शुरू हुआ। जिले के सभी 333 बूथों में बीएलओ ने नाम दर्ज करने के साथ ही संशोधन भी किए। इससे पूर्व बीते 14 और 15 नवंबर को भी अभियान चलाया गया था। इसके अलावा वोटर लिस्ट से नाम हटाने और विवरण में बदलाव करने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी हर बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज, हटाने, संशोधन और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चलेगी।