Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Nov 2021 4:28 pm IST


लोक गायक प्रदीप बुटोला के गीतों पर झूमे लोग


प्रथम विश्व युद्ध के नायक विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में दूसरे दिन लोक गायक प्रदीप बुटोला सहित स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सरकारी स्टालों पर लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। बुधवार को मेले में लोकगायक प्रदीप बुटोला के गढ़वाली लोकगीतों की धूम रही। उन्होंने कई लोकगीतों और लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति विभाग की टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने सरकारी स्टालों से जानकारियां लीं। भंगोटा गांव के नंदा देवी स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉल से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस स्टॉल पर विभिन्न प्रजातियों के मशरूम रहे।