Read in App


• Mon, 15 Mar 2021 9:37 am IST


नशे पर रोक नहीं लगने पर महिलाएं करेंगी आंदोलन


उत्तरकाशी-ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय बनता जा रहा है। खांड गांव की महिलाओं ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के खांड गांव की महिलाएं गांव के नागराजा मंदिर परिसर में एकत्र हुईं। यहां हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गांव में अवैध शराब के साथ ही चरस का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नशे के बढ़ते प्रचलन से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। प्रधान जसपाल पोखरियाल ने कहा कि गांव में नशे के तस्कर होटल ढाबों की आड़ में युवाओं को शराब और भांग उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर विनीता, निर्मला, बिंद्रा, मुलमा, अनीता, बिजना, सुनैना, सीता, देव सिंह राणा, उपेंद्र, पृथ्वी, जगवीर, कमल सिंह, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।