Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Jun 2022 4:12 pm IST


कलश यात्रा के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू


बागेश्वर (कपकोट):  नगर पंचायत के शिवालय वार्ड के चखतरी मोहल्ला स्थित देवी ग्वेल देवता के मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हो गया है। रामायण पाठ का आयोजन परमटी गांव के पूर्व सैनिक महिमन सिंह बिष्ट के सहयोग से किया जा रहा है। सुबह महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर में जमा हुए। इसके बाद वह ढोल नगाड़ों के साथ पवित्र सरयू के तट गए। वहां सरयू पूजन के बाद महिलाओं ने तांबे के कलशों में पवित्र जल भरा। श्रद्धालु जयकारा के साथ बुधेश्वर मंदिर से मंदिर पहुंचे। यहां पंचांग और पूर्वांगी कार्यक्रम के बाद श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ।