Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Mar 2022 4:40 pm IST


गांधी के आने के बाद भी कत्यूरघाटी में बढ़ा स्वरोजगार: पाठक


बागेश्वर: बागेश्वर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के तत्वाधान में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रिविजिटिंग गांधी: कौसानी-बागेश्वर यात्रा गागरीगोल से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। इस मौके पर मुख्य वक्ता समाजसेवी भुवन पाठक ने कहा कि गांधीजी के आने के बाद ही कत्यूर घाटी में स्वरोजगार, महिला व बालिका विकास को बढ़ावा मिला। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। गागरीगोल के गांधी चौक पर रिविजिटिंग गांधी : कौसानी से बागेश्वर यात्रा के पदयात्री मंगलवार को रवांइखाल पहुंचे। इसके बाद स्वराज भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता भुवन पाठक ने कहा कि साल 1929 में कत्यूर घाटी में गांधीजी की ही प्रेरणा से यहां वन आंदोलन की शुरुआत हुई। लक्ष्मी आश्रम व खादी आश्रम खुले। जिससे लोगों को स्वरोजगार मिला।