Read in App


• Fri, 30 Apr 2021 7:06 am IST


भूमियाल देवता रूप्या दाणू मंदिर के कपाट खुले


चमोली : कडाकोट पट्टी के डुंगरी पाटियूं गांव में भूमियाल देवता रूप्या दाणू मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाकर भूमियाल देवता की पुष्प वर्षा की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और मास्क लगाकर पुजारियों ने पूजा की। बृहस्पतिवार को प्रात: बेला पर देवता के निशाण को गाजेबाजे के साथ नंदाधाम अन्नपूर्णा मठ पैतोली से पाटियूं बार रूप्या दाणू मंदिर लाकर विराजमान किया गया।

भूमियाल देवता (रूप्या दाणू) अन्न, धन, सुख, समृद्धि व जल के देवता माने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 16 गते बैसाख को भूमियाल देवता को नया अनाज चढ़ाया जाता है। इस अवसर पर सभी देवी देवताओं को गेहूं व जौ की बाली अर्पित की गई।