Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 May 2023 7:00 am IST

नेशनल

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री ने बताया लक्ष्य, जल्द ही दुनिया की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में होंगे शामिल...


आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक भारत को दुनिया की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। 

चंद्रशेखर ने कहा कि, जापान और जर्मनी से हम बहुत पीछे नहीं हैं। ऐसे में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हमारे लक्ष्य के मुताबिक है। सरकार का ध्यान अपनी बेहतर नीतियों के जरिये भारत को वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में एक गंभीर और प्रतिस्पर्धी भागीदार बनने के लिए आगे बढ़ाने पर है। 

बताया कि, एपल, सैमसंग और सिस्को जैसी कंपनियां अब भारत आ रही हैं। सरकार ने सिर्फ 14 महीने में निर्माण और डिजाइन में मौके पैदा किए हैं। भारत 2024 तक 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस क्षेत्र में जल्द 85 हजार उच्च कुशल पेशेवरों का प्रतिभा पूल होगा।