Read in App


• Mon, 7 Jun 2021 7:48 am IST


CM तीरथ रावत ने केंद्रीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया 50 फीसद अनुदान का अनुरोध


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से मुलाकात कर केंद्रीय परियोजनाओं में विशेष श्रेणी के राज्यों को 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के लिए अनुदान दिए जाने के लिए नई नीति व दिशा-निर्देश निर्धारित करने का आग्रह भी किया। रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा क्षेत्र में सोलर एवं पाइन निडिल परियोजनाओं को रोजगार सृजन के साथ जोड़कर बढ़ावा दे रही है।