Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Dec 2022 12:03 pm IST


टिहरी में खाई में गिरी कार, एसबीआइ असिस्टेंट मैनेजर की मौत


टिहरी : टिहरी में एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एसबीआइ के असिस्टेंट मैनेजर सवार थे। हादसे में उनकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक उक्‍त हादसा एनएच-58 कोडियाला के पास हुआ।एसडीआरएफ टीम ब्यासी से मुख्य आरक्षी प्रेम बिष्ट द्वारा बताया गया कि एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति सवार था। टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक का नाम शरद कुमार शर्मा है।कोटद्वार में प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत देवियोंखाल के निकट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन दुर्घटना में ग्राम बूंगा के ग्राम प्रधान अनिल भारद्वाज उर्फ अन्नू घायल हो गए हैं। घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती करवाया गया है।चपडेत के पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि ग्राम सभा बूंगा के ग्राम प्रधान अनिल भारद्वाज विगत रात्रि को देवियोंखाल सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।