Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 4:00 am IST

अपराध

अमेरिका : पिता को नहीं आया मासूमों पर रहम, 42 साल के व्यक्ति ने पहले परिवार को मारा फिर की आत्महत्या...


अमेरिका में एक 42 साल के व्यक्ति ने यूटा में अपने घर के अंदर पत्नी, पांच बच्चों और सास को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

रिपोर्ट के मुताबिक,  माइकल हाइट नाम के व्यक्ति ने परिवार के सात अन्य सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी मार डाला। ये घटना  हनोक शहर में हुई है। शहर की छोटी यूटा बस्ती में पुलिस को आठ शव मिले, उनमें से एक चार साल की बच्ची का था। 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, मरने वालों में उसकी पत्नी, उसकी मां और दंपति के पांच बच्चे थे। इसमें चार से 17 साल के बीच की तीन लड़कियां और दो लड़के भी शामिल हैं।