Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Apr 2022 11:30 am IST

नेशनल

नॉनवेज विवाद के बीच हिंदू सेना ने जेएनयू के गेट पर लहराया भगवा झंडा


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में रामनवमी के दिन नॉनवेज खाने को लेकर हुए बवाल के बाद छात्रों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार सुबह एक और मामला सामने आया है।आपको बता दें की शुक्रवार सुबह जेएनयू के मेन गेट पर हिंदू सेना नाम के संगठन ने भगवा झंडा लगा दिया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि जेएनयू कैंपस के आसपास और उसकी दीवारों ने इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगा दिए हैं। शुक्रवार सुबह यह मामला प्रकाश में आया।इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और सभी भगवा झंडों को विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास से हटाया गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि आज सुबह पुलिस की जानकारी में यह बात आई तो हाल में हुई हिंसक घटना को ध्यान में रखते हुए तुरंत इन झंडों और बैनरों को हटाया गया और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।