Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Oct 2022 8:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन से न लड़नी पड़े जंग, राष्ट्रपति पुतिन के इस ऐलान के बाद पलायन कर रहे है युवा...


रूस और यूक्रेन के बीच लगभग ग्यारह महीने से जंग जारी है। इस बीच रूस से नागरिकों के भागने का सिलसिला तेज हो गया है। 

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के देश में तीन लाख अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती के फैसले के बाद लोगों ने देश से पलायन करना शुरु कर दिया है। दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को लामबंद करने की घोषणा की है, जिसको लेकर नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। 

आलम ये है कि, राष्ट्रव्यापी सैन्य कॉल-अप की घोषणा के बाद से हज़ारों रूसी नागरिक समेत मॉस्को में रेड क्रॉस केंद्र में एक महिला ने बेटे को यूक्रेन में लड़ने के लिए पुतिन के अभियान से भागने में मदद करने के लिए अपनी यहूदी जड़ों को लेकर सूबत खोजने की कोशिश कर रही है।