Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Nov 2022 12:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी के बार में फायरिंग, 12 की हालत गंभीर


पश्चिमी देशों में फायरिंग की घटना नहीं थम रही है। अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि, पिछले महीने 13 अक्तूबर को दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से भी ऐसी ही खबर सामने आई थीं।शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

वहीं नौ अक्टूबर को सुबह करीब तीन बजे इससे पहले फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए।