Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Apr 2022 5:12 pm IST


जिले में दिखी हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ी भीड़


रुद्रप्रयाग:  हनुमान जन्मोत्सव जिलेभर में धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर वीर हनुमान के मंदिरों में अखंड कीर्तन, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में आकर भक्तों ने हनुमान का प्रसाद ग्रहण किया। देर सांय तक मंदिरों में भक्तों द्वारा भगवान के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए गए।रुद्रप्रयाग नगर में हनुमान की प्राचीन गुफा में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। यहां भक्तों ने सुबह से दोपहर तक पाठ किया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। अभिरामदास जी महाराज, उपमन्युदास महाराज, सुतीक्षण दास महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता एसपी कपरवाण, रेनू बिष्ट, शांति भट्ट, सभासद सुरेंद्र रावत, प्रदीप कप्रवान, शिवराज जगवाण, जितार जगवाण की मौजूदगी में सुंदरकांड का पाठ किया गया। सभासद सुरेंद्र रावत ने अनेक व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। वहीं दूसरी ओर गुलाबराय स्थित हनुमान मंदिर में भी अखंड कीर्तन किया गया।