Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 4:00 am IST

अपराध

पाक नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को पीटा किया अपहरण का प्रयास, FIR दर्ज...


गुजरात तट के पास अरब सागर में सात भारतीय मछुआरों के कथित अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 20 से 25 पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

आरोप है कि नौसैना के जवानों ने मछुआरों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे उनकी नाव क्षतिग्रस्त हो गई और वह डूबने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, बाद में उनका अपहरण कर लिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, 6 अक्तूबर एक नाव पर सवार होकर सात मछुआरे जखाउ तट पर भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की नाव पर सवार 20 से 25 वर्दीधारी जवानों ने भारतीय नाव पर बेवजह गोलीबारी कर नाव को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान जवानों ने मछुआरों का अपहरण कर लिया और उन्हें अपने जहाज पर ले गए। 

मछुआरों को लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट के दौरान सभी मछुआरों को गंभीर चोटें आई हैं। पाकिस्तान के जवानों ने मारपीट करते हुए का एक वीडियो भी बनाया और उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया।