Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 24 Dec 2021 8:55 am IST


वीरेंद्र तिवारी को मंडल अध्यक्ष पद से हटाने की संतो ने की मांग


हरिद्वार। युवा संतो ने गुप्तानन्द् वेदांत आश्रम मे बैठक कर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक युवा संत पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए पार्टी आलाकमान से संत का अपमान करने वाले मंडल अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। बैठक को संबोधित करते हुए युवा महंत लोकेश दास ने ओमानन्द् महाराज के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा भाजपा के पदाधिकारियों से बहस कार्यक्रम के दौरान सवाल करना क्या गलत है।  इस मौके पर समाजिक सेना के राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी विनोद महाराज ने भी इस प्रकरण कि घोर निंदा करते हुए मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया और कहा कि संत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर युवा संत प्रेमदास महाराज, अरुण दास, अमृतानंद, गोविन्द, अखिलेश मुनि, ऋषभ वाशिष्ठ, प्रवीण जोशी आदि मौजूद रहे।