पाकिस्तान में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने एक गंभीर समस्या सामने आयी है।
दरअसल, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिन के दौरे के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कराची में बाढ़ पर एक रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बताया कि, 35 लाख बच्चों की शिक्षा खतरे में है, और इतना विकराल जलवायु नरसंहार इससे पहले कभी नहीं देखा।
रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि, बाढ़ की वजह से 35 लाख बच्चों की शिक्षा बाधित होने से उनका भविष्य अधर में है। बता दें कि, पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में करीब आठ लाख शरणार्थी हैं, जिन पर बाढ़ का सबसे घातक प्रभाव पड़ा है। सिंध में 15 लाख से अधिक घर बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।