Read in App


• Mon, 21 Jun 2021 12:18 pm IST


बारिश में भी धरने पर डटे रहे तीर्थ पुरोहित


उत्तरकाशी-गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच भी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी रहा। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। तीर्थ पुरोहित परमानंद सेमवाल ने कहा कि यदि देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। धरने में सचिव पंडित दीपक सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, सर्यप्रकाश सेमवाल, कामेश्वर, दिनेश आदि शामिल रहे। उधर, यमुनोत्री धाम के साथ शीतकालीन मंदिर परिसर में भी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि वह देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द सीएम से मिलने जाएंगे। सरकार से बोर्ड पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। धरने में महावीर उनियाल, मुकेश, ब्रह्मस्वरूप शामिल थे।