Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

इस गाने को गाने के लिए 8 घंटे तक अपने पैरों पर खड़ी रहीं लता दीदी, बर्थडे पर जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें


आज देश की सुर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन हैं। भले ही  लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों के दम पर वह हमेशा अमर रहेंगी। लता मंगेशकर की  बर्थ एनिवर्सरी आज हम आपको उनकी कुछ बातें।

लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 में हुआ था। उन्होंने केवल 19 साल में 'आने वाला आएगा' गाया था। इस गाने से वह रातों रात स्टार बन गई। लता मंगेशकर ने करीब 30 हजार से भी अधिक गाने गाए। यहीं नहीं उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। 

लता मंगेशकर के बारे में फिल्म डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया था कि, ‘लुका छुपी’ गाते हुए, लता 8 घंटे से ज्यादा समय तक अपने पैरों पर खड़ी रहीं। उस समय, वो अपने 70 के दशक में थीं। हर दिन लता स्टूडियो में आती और गाने की रिहर्सल करना शुरू कर देती। 4 दिनों तक उसने रिहर्सल की जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।