Read in App


• Thu, 29 Apr 2021 4:50 pm IST


दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़-गंगोलीहाट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 अप्रैल को होशियार सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री यशोदा के ससुराल वालों पर बेटी का उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। होशियार सिंह के अनुुसार आठ माह पूर्व उनकी बेटी का विवाह हनेरा निवासी नंदन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही नंदन सिंह और उसके परिजनों ने उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा- 498ए/304बी भादवि और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नंदन सिंह, हरीश सिंह और पार्वती को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ,हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र, कांस्टेबल राहुल रावत, प्रियंका शामिल रहे।