Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 5:29 pm IST

राजनीति

यशपाल और संजीव आर्य का विधानसभा से इस्तीफा स्वीकार


विधानसभा ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य का विधानसभा की सदयता से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि हाल ही में दोनों भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे ,यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने 11 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे विधानसभा को भेज दिए थे। विधानसभा ने अब परीक्षण के बाद सोमवार को इन्हें मंजूर कर लिया। इसके अलावा विधायक प्रीतम सिंह पंवार की विधानसभा की सदस्यता रद करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से विधानसभा को याचिका दी गई है। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक पंवार ने कुछ समय पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।