Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 3:00 pm IST

राजनीति

केन्द्र सरकार के आरोप का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिया जवाब, तिरंगे के साथ जवाहर लाल नेहरु की तस्वीर की ट्वीट...


केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। 

जिसको लेकर आज भाजपा के सांसदों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में बीजेपी सरकार के कई बड़े मंत्रियों के अलावा बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। लेकिन इस रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई। जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। 

वहीं सरकार के आरोप पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल ने तिरंगा के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि, देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।

दरअसल केंद्र सरकार ने विपक्ष पर हमला बोला है। और आरोप लगाया कि, सरकार के आह्वान के बावजूद इस रैली में विपक्ष के सांसद शामिल नहीं हुए। सरकार कहा- विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है। इसलिए इसमें राजनीति करना कहां तक सही है।