Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 11:37 pm IST

ब्रेकिंग

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


नई दिल्ली: बकिंघम पैलेस ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन का ऐलान कर दिया है। एलिजाबेथ ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक रही मोनार्क हैं। 96 साल की एलिजाबेथ का निधन बालमोराल में हुआ। वो 70 साल तक ब्रिटेन की सम्राट रहीं।
जानकारी के मुताबिक, “किंग और क्वीन कंसॉर्ट आज शाम बालमोराल में ही रहेंगे और कल लंदन वापस लौटेंगे।”
एलिजाबेथ सन् 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनीं थीं और सौलह महीने बाद जून, 1953 में उनकी ताजपोशी हुई थी। उनकी मौत के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के सम्राट होंगे।
बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में कहा है, "आज दोपहर बालमोराल में शांति से हुआ।" डॉक्टरों के महारानी को निगरानी में रखने के बाद उनके सभी बच्चे बालमोराल पहुंचे थे। क्वीन के पोते प्रिंस विलियम भी अस्पताल में मौजूद थे। विलियम के छोटे बाई प्रिंस हैरी रास्ते में हैं और वहां पहुंच रहे हैं।