Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 4:13 pm IST


बाल विवाह पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


बागेश्वर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंटर कालेज दफौट में बाल विवाह पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शादी की सही उम्र, बाल विवाह करने पर सजा व दंड तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। साथ ही महिला अधिकारों, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह को रोकने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार ग्राम प्रधान मटियोली, कृष्ण कुमार ग्राम प्रधान दफौट, चेतना कोरंगा गढ़िया प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज दफौट, वरिष्ठ सुपरवाइजर सुनीता वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक, षष्टी कांडपाल प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर आदि मौजूद रहे।