Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 11:38 am IST

राजनीति

उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने जुम्मा क्षेत्र पहुँच जाना लोगों का हाल


पिथौरागढ़ के धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के जुम्मा इलाके में 29 अगस्त की रात को बादल फटने से 8 से अधिक लोगों की मौत हुई है। पूरे क्षेत्र में भूस्खलन होने के कारण बहुत नुकसान हुआ है। उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

ऐरी ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत कार्य में लगा है, परन्तु आज तक सभी लोगों की सूचना नहीं मिल पाई है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दुर्गम क्षेत्र का पैदल दौरा किया। क्षेत्र में सभी रास्ते टूट चुके हैं। ऐरी ने सरकार से मांग की है कि इस आपदा की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल प्रभाव से राहत पहंचाई जाए। राहत शिविर लगाकर लोगों को सुरक्षित रखा जाए ताकि जान माल का और कोई नुकसान नहीं हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।