Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 3:00 pm IST


नहीं रहे एशियन गेम्स के डबल गोल्ड मेडलिस्ट हरि चंद, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


चंडीगढ़ से एक दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एशियाई खलों में स्वर्ण पदक वितेजा हरि चंद अब हमारे बीच नहीं रहे। 69 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

दरअसल, हरि चंद ने वर्ष 1978 के एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने 1976 और 1980 के ओलंपिक में भाग भी लिया था। बता दें कि हरि चंद के निधन पर मुख्यमंत्री मान और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शोक जताया है।